news-details

6:30 बजे रावण दहन, 23 जगह जले पुतले

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिले में विजयदशमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। अमेठी के रामलीला मैदान में राम-रावण युद्ध के मंचन के बाद शाम करीब 6:30 बजे रावण के पुतले का दहन किया गया। इसके साथ दस दिवसीय रामलीला उत्सव का समापन हुआ। जिले में कुल 23 स्थानों पर रावण दहन किया गया। रामलीला का प्रतिदिन लोकल स्टेशन यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण हुआ, जिससे लोगों ने घर बैठे कार्यक्रम देखा। मैदान में भारी भीड़ जुटी, जिसे नियंत्रित करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। अब भरत मिलाप का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।