news-details

60 लाख से जगमगाएगा रामपथ गमन और लखनऊ बलिया हाइवे

You can share this post!

 

 

पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने किया पहल का शुभारंभ

 

सुल्तानपुर ।  नगर को दिव्य, भव्य सुन्दर बनाये जाने हेतु नगर पालिका द्वारा गोलाघाट पुल से आजाद पार्क होते हुए पयागीपुर चौराहे तक सड़क के मध्य स्थित डिवाइडर पर लगे विद्युत पोलों पर डिजाइनर ब्रैकेट एवं दोनों तरफ एल0ई0डी0 लाइटें लगाकर तिरंगा स्ट्रिप लाइटों से सजाया गया है, जिसकी तर्ज पर बस स्टेशन स्थित चन्द्रशेखर आजाद पार्क से अमहट चौराहे तक डिवाइडर पर विद्युत पोल व डबल ब्रैकेट सहित एल0ई0डी0 लाइटों का अधिष्ठापन कार्य का पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने मेडिकल कॉलेज/जिला अस्पताल तिराहे पर विधिवत पूजन अर्चन करते हुए शुभारम्भ किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि आगामी नवरात्रि, दशहरा दुर्गापूजा मेला के दृष्टिगत पालिका द्वारा नगर क्षेत्र में स्थापित समस्त हाईमास्ट लाइट, बुझे हुए प्रकाश बिन्दु एवं रिक्त खम्भों पर आवश्यकतानुसार मरम्मत कार्य के साथ नई लाइटों को लगवाने का कार्य कराया जा रहा है, पालिका द्वारा नगर के गोलाघाट से पयागीपुर चौराहे तक एल0ई0डी0लाइटों व सजावटी लाइटों को लगवाकर नगर को सुसज्जित किये जाने के क्रम में आज मु0 60.68 लाख की लागत से प्रथम चरण मंे आजाद पार्क से मालगोदाम चौराहे तक एवं द्वितीय चरण में गभड़िया से अमहट तक विद्युत पोल व डबल ब्रैकेट युक्त दोनों तरफ एल0ई0डी0 लाइटों को लगवाये जाने कार्य आगामी त्योहारों के पूर्व पूर्ण करा लिया जायेगा। पालिका द्वारा जनता से किया वादा पूरा करते हुए आमजनमानस के लिए नगर को व्यवस्थित एवं सुसज्जित करने के प्रयास किये जा रहे हैं। इस अवसर पर नगर पालिका के सभासद दिनेश चौरसिया, रमेश सिंह टिन्नू व मार्ग प्रकाश प्रभारी अजय कुमार तिवारी सहित स्थानीय बन्धु उपस्थित रहे।