
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। कूरेभार पुलिस ने करीब 41 टन सरिया चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर करीब 19 से 20 लाख रुपये कीमत की सरिया बरामद की। साथ ही सरिया लदा ट्रक यूपी 45 टी 8071 और घटना में प्रयुक्त ट्रेलर एचआर 38 एजे 0482 कब्जे में लिया गया। सीओ आशुतोष कुमार के मुताबिक ऐनपुर नहर के पास कार्रवाई कर अभय मिश्रा निवासी सराय कल्याण और चंदन गौतम निवासी सोनावां को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार लखनऊ भेजी गई सरिया निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंची थी। जांच में चोरी कर बेचने की जानकारी सामने आई। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।