news-details

37 लाख से ज्यादा का माल पार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के मुढ़ी और खोयला गांवों में शनिवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। दोनों घटनाओं में करीब 37 लाख रुपये से अधिक के माल की चोरी होने का अनुमान है। सुबह परिवार के लोगों के जागने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।पहली घटना मुढ़ी गांव में राजीव त्रिपाठी के घर हुई। चोर पीछे की गली से मकान में लगे जंगले का सरिया तोड़कर अंदर घुसे और ऊपर कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार ने चोरी गए माल की कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई है। घटना के समय परिवार के सदस्य पास की छत पर सो रहे थे।दूसरी घटना खोयला गांव में विपेंद्र सिंह यादव के घर हुई। चोर कमरे के रास्ते अंदर घुसे और तिजोरी का ताला खोलकर उसमें रखे जेवर व नकदी पार कर दी। चोरी गए सामान में सोने-चांदी के कई जेवर और 10 हजार रुपये नकद शामिल हैं। पीड़ित के अनुसार चोरी गए माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। लगातार दो बड़ी चोरी की घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।