news-details

36 टेट्रा पैक अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत गुरुवार को एक युवक को 36 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर को क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से बंटी बबली ब्रांड की 36 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पैक 200 एमएल का था, जिससे कुल 7.2 लीटर शराब बरामद हुई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार शाह पुत्र नवल किशोर प्रसाद, निवासी शिवनगर रमगढ़वा, थाना रमगढ़वा, जिला पूर्वी चंपारण, बिहार के रूप में हुई। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना कप्तानगंज में मु0अ0सं0 382/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक सचिन दिवकर, कांस्टेबल मुकेश यादव और रिजर्व कांस्टेबल देवेश मौर्य शामिल रहे।