news-details

30 जून को राजकीय आईटीआई बांदा में लगेगा शिशिक्षु मेला

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा।जनपद के युवाओं को रोजगार और अप्रेंटिसशिप  से जोड़ने के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। बांदा जनपद के सभी राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से विभिन्न व्यवसायों में उत्तीर्ण हो चुके छात्रों के लिए आगामी 30 जून को एक विशाल शिशिक्षु मेले का आयोजन किया जा रहा है।इस मेले में युवाओं का चयन करने के लिए कई प्रतिष्ठित सरकारी अधिष्ठान और निजी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। सभी कंपनियों के प्रतिनिधि प्रातः 10 बजे आईटीआई परिसर बांदा पहुंच जाएंगे, जिसके बाद सीधे चयन प्रक्रिया और साक्षात्कार शुरू हो जाएगा। अभ्यर्थी का जनपद के किसी भी सरकारी या निजी आईटीआई संस्थान से संबंधित ट्रेड में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। मेले में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकृत होना आवश्यक है। संस्थान प्रशासन ने आईटीआई उत्तीर्ण कर चुके सभी योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने सभी मूल शैक्षिक दस्तावेजों, बायोडाटा और अप्रेंटिसशिप पोर्टल के पंजीकरण प्रपत्र के साथ नियत समय पर मेले में पहुंचें और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।