
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू 29 जून, सोमवार को नौबस्ता स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल उन्हें कार्यभार सौंपेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।पदभार ग्रहण से पूर्व राम किशोर साहू और उत्तर प्रदेश भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल से शिष्टाचार भेंट की। प्रदेश नेतृत्व ने दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।इस दौरान राम किशोर साहू और प्रकाश पाल ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि 29 जून को क्षेत्रीय कार्यालय में पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। वहीं, इसी दिन शाम पांच बजे लखनऊ में प्रकाश पाल उत्तर प्रदेश भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे।