news-details

2800 ग्रेड पे और अंतरमंडलीय तबादले की मांग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। वेतन विसंगति दूर करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश के लेखपालों ने आवाज उठाई है। लेखपालों ने 2800 ग्रेड पे लागू करने, अंतरमंडलीय स्थानांतरण की सुविधा देने और रिक्त पदों पर जल्द पदोन्नति कर सूची जारी करने की मांग की है। इसके अलावा भत्तों में बढ़ोतरी, ग्राम सचिवालयों में जरूरी सुविधाएं, अतिरिक्त पटल कार्य से मुक्ति, नवनियुक्त लेखपालों का स्थायीकरण और लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग भी रखी गई है। लेखपालों का कहना है कि वे राजस्व प्रशासन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, लेकिन सेवा संबंधी कई समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। प्रदेश में लेखपालों के 27,237 पद स्वीकृत हैं।