news-details

28 और 29 अक्टूबर को रोजगार मेले

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से दो विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। जिला सेवायोजन अधिकारी अनुभव त्रिपाठी ने बताया कि पहला मेला 28 अक्टूबर को संजय गांधी राजकीय पॉलीटेक्निक, जगदीशपुर और दूसरा 29 अक्टूबर को राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, धम्मौर रोड, अमेठी में सुबह 10 बजे से लगेगा। इसमें 10वीं, 12वीं, आईटीआई, पॉलीटेक्निक डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य नहीं है। अभ्यर्थी बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति और पहचान पत्र लेकर पहुंचें। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है।