
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। उत्तर प्रदेश रोडवेज में तैनात कर्मचारी श्रमिक समाज कल्याण संघ के आह्वान पर 27अक्टूबर को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन की तैयारी में लगे हुए हैं। शाखा इकाई अमेठी के पदाधिकारियों ने बुधवार को साथी कार्मिकों के बीच जनसम्पर्क किया।प्रदेश अध्यक्ष सी एल कुरील और प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार के नेतृत्व में दस सूत्रीय मांग पत्र के साथ 27अक्टूबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन प्रस्तावित है।शाखा अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार, शाखा मंत्री अजय कुमार गौतम, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री राम पाल, राकेश कुमार,राजबली, सुरेन्द्र कुमार यादव ने बुधवार को डिपो परिसर में पोस्टर लगाए और कर्मचारियों से सम्पर्क कर धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की 10सूत्रीय मांग पत्र में सातवें वेतन मान के एरियर के तत्काल भुगतान, मंहगाई भत्ते की 5 फीसदी किस्त के भुगतान, शासन की ओर से स्वीकृत 547पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई है। मांग पत्र में निगम प्रशासन से डिपो परिसर और आसपास डग्गामारी रोकने की भी मांग की गई है