
पारदर्शी विकास न्यूज़ | वाराणसी। रविंद्रपुरी कल्याण समिति के तत्वावधान में रविंद्रपुरी स्थित साह नर्सिंग होम में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर के निवर्तमान अध्यक्ष रो. संदीप प्रहलादका ने 25वीं बार रक्तदान कर समाजसेवा और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया। शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. पी. सिंह ने किया। उन्होंने रक्तदान को जीवन बचाने वाली महत्वपूर्ण सेवा बताते हुए स्वस्थ लोगों से नियमित रक्तदान की अपील की। संदीप प्रहलादका ने कहा कि रक्तदान के जरिए जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में प्रत्यक्ष योगदान दिया जा सकता है। इस अवसर पर रविंद्रपुरी कल्याण समिति के अध्यक्ष अनुज डीडवानिया सहित कई लोग मौजूद रहे।