news-details

237 टेट्रा पैक अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खड्डा पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 237 टेट्रा पैक 8 PM अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा 42.660 लीटर बताई गई है।पुलिस के अनुसार संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान दोनों आरोपितों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बृजेश कुमार पुत्र जोगिन्दर साहनी, निवासी हरिनगर, थाना रामनगर, पश्चिमी चंपारण, बिहार तथा राजू साहनी पुत्र खोभरी साहनी, निवासी सलाहबड़ी चरवा, थाना चौतरवा, पश्चिमी चंपारण, बिहार के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि बरामद शराब के प्रत्येक टेट्रा पैक की क्षमता 180 एमएल है। बरामदगी के आधार पर थाना खड्डा में मु0अ0सं0 208/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संदीप सिंह, उपनिरीक्षक अंकित कुमार शुक्ल, हेड कांस्टेबल प्रेम कुमार यादव, कांस्टेबल अवनीश दूबे, अवधेश पाल और शिवम गुप्ता शामिल रहे। पुलिस के अनुसार अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।