news-details

23 जून से कथक कार्यशाला

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में 23 जून से 10 दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का आयोजन आर्यकन्या इंटर कॉलेज में किया जाएगा। इसी अवसर पर संस्थान अपना 19वां स्थापना दिवस भी मनाएगा।संस्थान की संचालिका रानी दमेले ने बताया कि कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों को कथक नृत्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वर्ष 2008 में स्थापित संस्थान पिछले 19 वर्षों से कला और सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए छात्राओं को प्रशिक्षित कर रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यशाला नई प्रतिभाओं को अपनी कला निखारने का अवसर प्रदान करेगी।