news-details

2027 यूपी चुनाव लड़ने के दिए संकेत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को लखनऊ में अपने पिता रामविलास पासवान की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में संकेत दिए कि उनकी पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतर सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी की तैयारी चुनाव लड़ने की है, जबकि गठबंधन को लेकर अंतिम फैसला राज्य इकाई करेगी।इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी विकास, सामाजिक न्याय और युवाओं के मुद्दों पर राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य जात-पात से ऊपर उठकर सर्वसमाज को साथ लेकर चलना है और इसके लिए जनता का सहयोग जरूरी है।उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर समाज को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी लोगों को जोड़ने की राजनीति में विश्वास रखती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने अपने पिता के विचारों को देशभर में पहुंचाने का संकल्प दोहराया और कहा कि उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए सभी का साथ आवश्यक है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ती है तो उसका प्रभाव विशेष रूप से दलित, अति पिछड़े और पूर्वांचल के कुछ क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है।