news-details

2027 के लिए जुट जाएं युवा:रोहित मिश्र

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्र के प्रथम उन्नाव आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। गदन खेड़ा बाईपास स्थित बैसवारा द्वार पर बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता जुटे। निवर्तमान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ललित द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष कुश सिंह और जिला कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष सिंह आशु के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों, डीजे और आतिशबाजी के बीच प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया।प्रदेश अध्यक्ष का काफिला पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और युवा मोर्चा जिंदाबाद के नारे लगाए। जेसीबी से पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। कुश सिंह ने स्मृति चिन्ह और शहीद-ए-आजम चंद्रशेखर आजाद के साथ डॉ. रोहित मिश्र का चित्र भेंट किया। इसके बाद बाइक और चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ उन्हें भाजपा जिला कार्यालय ले जाया गया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. रोहित मिश्र ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता खुद को रोहित मिश्र समझकर संगठन की जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार दोबारा बनाने के लिए बूथ स्तर तक युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा संस्कार और संगठन का माध्यम है तथा सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के साथ विपक्ष के आरोपों का जवाब देना होगा।