
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 4 और 5 जुलाई को दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर लखनऊ पहुंच रहे हैं, जिसे 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी का अहम कदम माना जा रहा है। अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला यूपी दौरा है, जिसमें संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल, बूथ स्तर की मजबूती और चुनावी रणनीति पर विस्तृत मंथन होगा। नितिन नवीन प्रदेश पदाधिकारियों, संगठनात्मक जिला अध्यक्षों और शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे और जमीनी फीडबैक लेंगे। इसके साथ ही आरएसएस और उससे जुड़े संगठनों के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक भी प्रस्तावित है। दौरे के अंत में भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसमें 2027 चुनाव के लिए रोडमैप और संगठनात्मक रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा। लखनऊ में उनके भव्य स्वागत की भी व्यापक तैयारी की गई है।