news-details

2027 चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बहुजन समाज पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने में जुट गई है। पार्टी सुप्रीमो Mayawati के निर्देश पर कानपुर मंडल में नए मुख्य मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि वरिष्ठ नेता घनश्याम चंद्र खरवार, अनिल पाल, डॉ. विजय प्रताप और संजय गौतम को कानपुर मंडल का मुख्य मंडल प्रभारी बनाया गया है। इन नेताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।बसपा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में लगातार संगठनात्मक बैठकें और जनसंपर्क अभियान चला रही है। पार्टी पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय करने के साथ नए लोगों को जोड़ने पर भी जोर दे रही है।पार्टी प्रदेश के कई जिलों में संगठनात्मक बदलाव कर अनुभवी नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दे रही है। बसपा का लक्ष्य 2027 विधानसभा चुनाव से पहले जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करना है।