news-details

20 लाख के मादक पदार्थ बरामद

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। कोतवाली औरैया पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में 28 वर्षीय युवक पुनीत प्रताप सिंह उर्फ प्रगत को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से करीब 20 लाख रुपये कीमत के मादक पदार्थ बरामद हुए हैं। इनमें 44.55 ग्राम कोकीन, 4.32 ग्राम एमडीएमए और 2.92 ग्राम मेथामफेटामाइन पाउडर शामिल हैं। इसके अलावा 600 रुपये नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी मिला है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार तड़के मुखबिर की सूचना पर फफूंद रोड स्थित नहर पुल के आगे घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने कथित तौर पर गाजियाबाद से मादक पदार्थ लाकर नशे के आदी लोगों को बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस अब आपूर्ति के स्रोत और तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 702/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21(b)/29 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।