
पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहार थाना पुलिस ने एक युवक को 20 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकुल यादव (23) पुत्र स्वर्गीय राजू यादव के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कानपुर नगर के गुजैनी थाना क्षेत्र स्थित रायपुरवा मेहरबान सिंह पुरवा का निवासी है और वर्तमान में औरैया के सहार थाना क्षेत्र के भूलाहार गांव में रह रहा था।पुलिस टीम ने आरोपी को कस्बा सहार में दुर्गा माता मंदिर से करीब 50 मीटर दूर सहार तिराहे की ओर से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा संख्या 92/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।