news-details

20 अप्रैल से श्रीराम महायज्ञ, देशभर से जुटेंगे श्रद्धालु

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Ayodhya

पवित्र मखभूमि मखौड़ा में 20 से 26 अप्रैल तक श्रीराम महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह वही ऐतिहासिक स्थल है, जहां त्रेतायुग में चक्रवर्ती राजा दशरथ ने पुत्रेष्टि यज्ञ किया था। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दशरथ महल के सानिध्य में लगातार 21 वर्षों से लोककल्याण की भावना से इस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

महायज्ञ का आयोजन दशरथ महल के श्रीमहंत एवं विदु गद्दी के आचार्य देवेंद्रप्रसादाचार्य महाराज के निर्देशन में होगा। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान में अयोध्या सहित देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु सपत्नीक शामिल होकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आहुतियां देंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर 6 अप्रैल को श्रीराम जानकी मंदिर मखौड़ा में संतों और महंतों के साथ स्थल का निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आयोजन में कई प्रमुख संतों की उपस्थिति भी रहेगी।

मंदिर व्यवस्थापक सूर्य नारायण दास वैदिक ने सभी संत-महंतों और भक्तों का सम्मान किया। इस महायज्ञ के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल रहेगा।