
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से जुड़े वर्ष 1997 के छात्र आंदोलन प्रकरण में मनोज कुमार सिंह उर्फ मनोज सिंह ‘काका’ और राजेश कुमार राय उर्फ राजेश राय ‘डल्लू’ को न्यायालय से अग्रिम जमानत मिल गई। अपर सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या-01, वाराणसी ने 30 सितंबर 2026 को आदेश पारित किया। मामला थाना लंका में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 22/1997 से संबंधित है।अभियुक्तों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी, राजेश त्रिवेदी और आशुतोष शुक्ला ने पैरवी की। न्यायालय ने अभियोजन के कथन, उपलब्ध अभिलेखों और बचाव पक्ष की ओर से प्रस्तुत कानूनी तर्कों पर विचार के बाद दोनों को अग्रिम जमानत प्रदान की। न्यायालय के आदेश के अनुसार दोनों अभियुक्तों को एक-एक लाख रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और समान धनराशि के दो प्रतिभूति बंधपत्र प्रस्तुत करने होंगे।वरिष्ठ अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि मामला करीब तीन दशक पुराना है और ऐसे मामलों में उपलब्ध अभिलेखों, आरोपों तथा कानूनी आधारों का स्वतंत्र परीक्षण महत्वपूर्ण है। अधिवक्ता दीपक वर्मा, मोनी श्रीवास्तव, गुलशन मिश्रा और श्वेता अग्रहरि ने भी न्यायालय के आदेश पर प्रसन्नता व्यक्त की। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय की निर्धारित शर्तों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।