news-details

17 दिन बाद गांव पहुंचा सत्यदेव का शव

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। कूरेभार के दबौलिया गांव निवासी 23 वर्षीय सत्यदेव तिवारी का यूएई में निधन होने के 17 दिन बाद शनिवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सत्यदेव सितंबर 2025 में रोजगार के लिए यूएई गया था और वहां प्लंबर का काम करता था। परिजनों के अनुसार 27 अगस्त को कंपनी के इंचार्ज ने उसकी मौत की सूचना दी थी। इसके बाद शव भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हुई। मृतक के चचेरे भाई आनंद तिवारी के संपर्क करने पर समाजसेवी अब्दुल हक ने अधिकारियों और भारतीय दूतावास से समन्वय कर शव लाने में सहयोग किया। विधायक राज बाबू उपाध्याय की पहल से भी प्रयासों को गति मिली। शव गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुस्लिम समाजसेवी द्वारा दुख की घड़ी में आगे बढ़कर मदद किए जाने को लोगों ने इंसानियत और भाईचारे की मिसाल बताया। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।