
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। पुलिस कमिश्नरेट ने विवेचना प्रक्रिया को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए बड़ा कदम उठाया है। गुरुवार को चकेरी, नजीराबाद, फजलगंज, चमनगंज, कोतवाली समेत विभिन्न थानों के 150 विवेचकों को टैबलेट वितरित किए गए। एडीसीपी लाइन अर्चना सिंह ने पुलिस लाइन में यह टैबलेट वितरित किए। इस योजना के तहत कुल 945 टैबलेट विवेचकों को उपलब्ध कराए जाने हैं, जिससे जांच प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और सटीक बन सके।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, टैबलेट के माध्यम से केस डायरी, दस्तावेजों का डिजिटल रिकॉर्ड और साक्ष्यों का सुरक्षित संकलन आसान होगा। साथ ही विभिन्न पोर्टलों पर जांच की अपडेटिंग भी तुरंत की जा सकेगी।प्रत्येक टैबलेट पर AI जनरेटेड यूनिक क्यूआर कोड लगाया गया है, जिससे उपकरणों की पहचान, उपयोग और रखरखाव की निगरानी आसान होगी।अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से विवेचना में पारदर्शिता बढ़ेगी और पुलिसिंग व्यवस्था को डिजिटल मजबूती मिलेगी।