15 पेटी शराब के साथ राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार
पारदर्शी विकास न्यूज़, कुशीनगर। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान में पटहेरवा पुलिस ने चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप से 15 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने वाहन सवार राजस्थान निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, सोमवार को वाहन संख्या BR01GF3488 की तलाशी में 180 एमएल की 720 शीशी ऑफिसर च्वाइस व्हिस्की मिली। बरामद शराब की कुल मात्रा 129.60 लीटर बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुम्भा राम पुत्र रावता राम, निवासी सोबड़ावास, थाना बगोड़ा, जिला जालोर, राजस्थान के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पटहेरवा थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।