news-details

140 करोड़ की संपत्ति का खेल

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। कारोबारी प्रणवपत सिंघानिया को कथित तौर पर दो साल तक होटलों में बंधक बनाकर 140 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सोमवार को पुलिस ने स्वरूप नगर स्थित होटल रॉयल क्लिफ और हर्ष नगर स्थित होटल रीजेंटा में छापेमारी कर रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज मांगे।जांच में सामने आया कि आरोपी सुयश और अनूप अस्थाना ने अपने नाम से होटल में कमरे बुक कराए थे। पुलिस ने दोनों होटलों के मालिकों, बिल्डरों और प्रबंधकों समेत कई लोगों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।कारोबारी के आरोपों के मुताबिक, वर्ष 2024 में उन्हें अगवा कर पहले होटल रॉयल क्लिफ में करीब दो महीने और फिर होटल रीजेंटा में अलग-अलग कमरों में रखा गया। इस दौरान करोड़ों की संपत्तियों के कम कीमत पर एग्रीमेंट और रजिस्ट्री कराने का आरोप है।पुलिस अब होटल के सीसीटीवी, आधार कार्ड, भुगतान रिकॉर्ड, आगंतुकों की सूची और मोबाइल बातचीत से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। मामले में तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।