news-details

14 घंटे में चोरी का खुलासा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। अतर्रा पुलिस ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को घटना के 14 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप, फिंगर प्रिंट डिवाइस, की-बोर्ड और ताला तोड़ने के औजार बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार अतर्रा तहसील के सामने स्थित एक दुकान में 22/23 जून की रात चोरी हुई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान कर गल्ला मंडी के पीछे से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश निवासी भैसौदा, जनपद चित्रकूट के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।