news-details

14 अक्टूबर को श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा धम्म दीक्षा पर्व

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी/रायबरेली। धम्म दीक्षा दिवस एवं प्रकाश पर्व के अवसर पर 14 अक्टूबर को जिले के विभिन्न बौद्ध विहारों में त्रिशरण, पंचशील, विचार गोष्ठी और खीरदान सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विचार गोष्ठी का विषय ‘भगवान बुद्ध और उनका धम्म’ निर्धारित किया गया है।14 अक्टूबर 1956 को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने नागपुर में अपने पांच लाख अनुयायियों के साथ बौद्ध धम्म ग्रहण किया था। इसी ऐतिहासिक घटना की स्मृति में बौद्ध अनुयायी प्रतिवर्ष धम्म दीक्षा दिवस मनाते हैं और बौद्ध धम्म के प्रचार-प्रसार का संकल्प लेते हैं।सरुवांवा में अम्बेडकर कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में धम्म दीक्षा कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं, सोइया, गंगौली, विशुनदासपुर रामगंज, मंगरा, विशेषरगंज, घटकौर, कमासिन, नेवढ़िया और टीकरमाफी स्थित बौद्ध विहारों में भी विशेष आयोजन होंगे।रायबरेली के पंचशील नगर स्थित डॉ. अम्बेडकर बुद्ध विहार में दोपहर तीन बजे से विचार गोष्ठी और खीरदान होगा। भारतीय बौद्ध महासभा की ओर से डॉ. सुनील दत्त ने अनुयायियों से समय पर कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।