news-details

1258 बूथों पर सुनी गई ‘मन की बात’

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के 134 वे संस्करण की शुरुआत एथलेटिक्स से की उन्होंने रांची में हुई एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता का जिक्र करते हुए कहा की अलग-अलग इवेंट में चार राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूटे उन्होंने अभिषेक कुजूर और गुरिंदर वीर सिंह की सहराना की। प्रधानमंत्री ने देश की जनता से भीषण गर्मी में सावधानी बरतने को कहा व गर्मी से बचने के लिए लगातार पानी पीते रहने देशी पेय पदार्थ आम पना, शरबत, बेल,का शरबत, सत्तू, छाछ, लस्सी , कोकम,सोल कढ़ी पीने की सलाह दी।जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने नवीन मार्केट कार्यालय में,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने कौशलपुरी मंडल के बूथ संख्या 223 पर व भाजपा शिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ दिवाकर मिश्रा गांधी नगर के बूथ संख्या 181 पर मन की बात सुनी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि आज कानपुर उत्तर जिले के 1258 बूथों पर मन की बात सुनी गई