
Pardarshi Vikas News Lucknow
यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 के परिणाम में लखनऊ की अद्रिजा चौरसिया और आरोही सिंह ने संयुक्त रूप से जिला टॉप कर शहर का नाम रोशन किया है। दोनों छात्राओं ने 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश मेरिट सूची में 34वीं रैंक हासिल की। दोनों लखनऊ पब्लिक स्कूल की छात्राएं हैं। इस वर्ष लखनऊ का कुल परिणाम 92.90 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष से 0.12 प्रतिशत अधिक है। जिले में 51,954 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 49,465 ने परीक्षा दी, जबकि 2400 से अधिक अनुपस्थित रहे। टॉपर अद्रिजा ने बताया कि उन्होंने रोज 6–7 घंटे पढ़ाई कर यह सफलता हासिल की। उनका लक्ष्य यूपीएससी की तैयारी करना है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा की सुविधा भी देने की घोषणा की है। परीक्षा परिणाम के बाद स्कूलों और घरों में खुशी का माहौल रहा।