news-details

106 दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, घाटमपुर। भीतरगांव ब्लॉक परिसर में मंगलवार को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अशोक कुमार सचान ने 106 दिव्यांगजनों को विभिन्न उपकरण वितरित किए। इस दौरान 71 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, चार को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, तीन को स्मार्ट केन, एक को कान की मशीन, सात को एमआर किट और एक को व्हीलचेयर सहित अन्य सहायक उपकरण दिए गए।जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विनय उत्तम ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से लाभ उठाने की अपील की। ब्लॉक प्रमुख अशोक सचान ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण और सुविधा के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है।कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी गिरीश मिश्रा, एडीओ पंचायत मनोज उमराव, सौरभ और दिनेश कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।