news-details

10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर शुरू, 450 कैडेट्स ले रहे हिस्सा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा। 4 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा 1 जून से 10 जून तक 10 दिवसीय कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप (CATC-03) का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर एमनीव विज़न स्कूल, साँई सिटी उदयपुरा, फर्रूखाबाद रोड, इटावा में कैंप कमांडेंट कर्नल सुधांशु द्विवेदी के निर्देशन में आयोजित हो रहा है। शिविर में इटावा और औरैया जनपद के लगभग 450 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं।प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सूर्य प्रकाश ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सैनिक कौशल का विकास करना है। कैंप के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, आपदा प्रबंधन, सामाजिक सेवा और व्यक्तित्व विकास सहित विभिन्न विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।बटालियन सूबेदार मेजर कपिल देव (सेना मेडल) ने बताया कि अनुभवी प्रशिक्षकों की टीम कैडेट्स को प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। इनमें ट्रेनिंग सूबेदार आनंद सिंह भंडारी, सतनाम सिंह, नायब सूबेदार देवेंद्र सिंह, कंपनी हवलदार मेजर विजयंत सिंह चौहान, सरवन सिंह, हवलदार प्रमोद कुमार और ठाकुर श्रेष्ठ शामिल हैं।शिविर के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे कैडेट्स को अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। विद्यालय के चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों में राष्ट्रसेवा, अनुशासन और आत्मविश्वास की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इसे युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।