news-details

10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर संपन्न, कैडेट्स हुए सम्मानित

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS  4 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप-01 का समापन एमनीव विज़न स्कूल, साँई सिटी उदयपुरा में हुआ। शिविर में इटावा और औरैया के 26 विद्यालयों के 450 कैडेट्स ने भाग लिया।समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को मेडल, प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल सुधांशु द्विवेदी ने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करता है।प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सूर्य प्रकाश ने बताया कि अगला कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप-03 इसी स्थान पर 1 जून 2026 से आयोजित होगा।विभिन्न प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए एमनीव विज़न स्कूल ओवरऑल चैंपियन रहा। कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी प्रतिभा दिखाई।स्कूल चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव और वाइस चेयरमैन डॉ. विकास यादव ने कैडेट्स को अनुशासन और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। कैंप कमांडेंट ने स्कूल प्रबंधन, पुलिस प्रशासन, फायर और मेडिकल टीम सहित सभी सहयोगियों का आभार जताया।