
पारदर्शी विकास न्यूज़, वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में 1 नवंबर 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य का स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। अपराह्न एक बजे योगसाधना केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में शैक्षणिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ की संस्कृति, इतिहास, भौगोलिक विशेषताओं और विकास यात्रा से परिचित कराना है।कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि सांस्कृतिक विविधता भारत की आत्मा और राष्ट्रीय एकात्मता उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस मनाने से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान बढ़ता है।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। विद्यार्थियों के लिए भाषण, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। पोस्टर, मॉडल और चार्ट के माध्यम से राज्य की विशेषताओं पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके अलावा लोकनृत्य, गीत, वादन और लघु नाट्य प्रस्तुतियां होंगी।आयोजन के लिए प्रो. शैलेश कुमार मिश्र को नोडल अधिकारी तथा डॉ. रविशंकर पाण्डेय को सह-नोडल अधिकारी नामित किया गया है।