news-details

1 नवंबर को अमेठी आएंगे बसपा प्रदेश अध्यक्ष

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल 1 नवंबर को अमेठी के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बैठक में सेक्टर और बूथ कमेटियों के कामकाज पर भी चर्चा होगी।प्रदेश अध्यक्ष 20 नवंबर को अयोध्या में बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद की प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 30 अक्टूबर को अयोध्या विधानसभा और 31 अक्टूबर को बीकापुर विधानसभा में कार्यकर्ता बैठक होगी। इसके बाद 1 नवंबर को सुबह 10 बजे अमेठी और 11 बजे प्रतापगढ़ में बैठक आयोजित की जाएगी। 2 नवंबर को प्रयागराज, 3 नवंबर को कौशांबी और 4 नवंबर को फतेहपुर में समीक्षा बैठकें होंगी।