
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। कमासिन थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 1.3 किलो सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार देर रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर राजापुर-बबेरू मार्ग स्थित इटर्रा बढ़ौनी तिराहे से रिशु पुत्र शिवशंकर निवासी लोहरा को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में की गई।